मौसम विभाग ताजा खबर: 122 साल के बाद अगस्त महीना रहा सबसे सूखा, अल नीनो का पड़ा प्रभाव

Read Time: < 1 minute
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

122 साल के इतिहास में इस वर्ष 2023 में अगस्त के महीना सबसे सूखा रहा है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस वर्ष अगस्त के महीने में पिछले 122 वर्षों में सबसे कम बारिश हुई है। इस अवधि में बारिश में 33% कमी होने की संभावना जताई गई है जिसके चलते फसल व पानी की उपलब्धता में कमी हो सकती है।

हालांकि मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार फिर से 4 सितंबर से अंतिम मानसून का दौर शुरू होगा जो कि लगभग 10 दिन तक रहेगा।

कम बारिश से किसान परेशान

इस महीने हुई कम बारिश ने किसानों को चिंता मेम डाल दिया है। कृषि में बारिश की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। लेकिन इस महीने में अलनीनो के प्रभाव से बारिश में 43 मिमी की कमी आई है। इस अगस्त महीने में सिर्फ 160.3 मिमी बारिश हुई है जो कि सामान्य 241 से 33% कम है। अगस्त महीने में 20 दिन कम बारिश हुई।

122 साल के बाद अगस्त का महीना सबसे सूखा

पिछले 122 सालों में इस वर्ष का अगस्त के महीना सबसे सूखा रहा है। मौसम विभाग द्वारा जारी अपडेट से प्राप्त जानकारी कद अनुसार इस महीने बारिश में 20 दिनों का ब्रेक लगा है। जिससे बारिश में कमी देखने को मिली।

4 सितंबर से शुरू होगा बारिश का दौर

मौसम विभाग में संभावना जताई है कि अगले महीने 4 सितंबर से अंतिम मानसून का दौर का शुरू होगा जो कि लगभग 10 दिनों तक रहेगा। सितंबर में भी बारिश कम रहने की संभावना है। अलनीनो के प्रभाव के कारण इस वर्ष मानसून का सीजन समान्य से कम वर्षा के साथ समाप्त हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment