Chambal River Front Kota: कोटा में दुनिया का सबसे बेहतरीन हैरिटेज चम्बल रिवर फ्रंट तैयार हो चुका है। नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को जयपुर प्रेसवार्ता में बताया कि कोटावासी 2 महीने यानी चुनाव तक फ्री में देख और घूम सकेंगे।
लेंगे मेंटेनेंस शुल्क
हालांकि नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने बताया कि (Chambal River Front Kota) चम्बल रिवर फ्रंट कोटा के लिए मेंटेनेंस शुल्क लिया जाएगा लेकिन यह शुल्क कब से लिया जाएगा इसके बारे में अभी स्पष्ट नहीं किया गया है।
Kota Chambal River Front में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
आपको बता दें कि आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने Chambal River Front Kota की डिजाइन तैयार की है। यहां फैसेलिटी मैनेजमेंट का काम अमरीकी कंपनी को दिया गया है।
Students का तनाव दूर करेगा Kota Chambal River Front Park
मंत्री ने बताया कि Kota Chambal River Front Park कोटा में पढ़ रहे बच्चों का तनाव दूर करेगा। कोटा में करीब 2 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स पढ़ रहे हैं। यहाँ रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे व सौंदर्यात्मक माहौल से बच्चे तनावमुक्त महसूस कर पाएंगे।
कोटा चम्बल रिवर फ्रंट में हैं निम्न विशेषतायें
कोटा चम्बल रिवर फ्रंट दुनिया का सबसे बेहतरीन हैरिटेज है।
- चम्बल रिवर फ्रंट पर चम्बल माता की संगमरमर की 225 फ़ीट ऊंची मूर्ति बनाई गई है। यह संगमरमर से बनी पहली इतनी ऊंची मूर्ति है।
- चम्बल नदी की पहली बार औपचारिक पूजा की जाएगी जो 125 पुजारी करेंगें।
- चम्बल रिवर फ्रंट कोटा (Chambal River Front Kota) में दुनिया की सबसे बड़ी नंदी की प्रतिमा बनाई गई है।
- चम्बल रिवर फ्रंट में दुनिया की सबसे बड़ी घण्टी लगाई गई है जिसका वजन 79 टन है व इसकी आवाज 8 किलोमीटर दूर तक सुनाई देगी। इस घण्टी को चैन की सहायता से आसानी से बजाया जा सकेगा।
- चम्बल रिवर फ्रंट कोटा (Chambal River Front Kota) में सबसे बड़ा जवाहर लाल नेहरू फेस मास्क बनाया गया है।
- चम्बल रिवर फ्रंट में पहली बार अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी, आकाश के एक साथ मंदिर बनाए गए।
- चम्बल रिवर फ्रंट कोटा (Chambal River Front Kota) में बनाया गया गीता घाट जनता को गीता का उपदेश देता दिखाई देगा।
- चम्बल रिवर फ्रंट कोटा में अद्वितीय योग करता हुआ साधक भी दिखाई देगा।
- कोटा चम्बल रिवर फ्रंट के एक बगीचे में वृंदावन में भगवान विष्णु के 10 अवतारों की मूर्ति बनाई गई है।
- कोटा चम्बल रिवर फ्रंट (Kota Chambal River Front) के राजपूताना घाट पर राजस्थान के 9 क्षेत्रों की वास्तुकला, संस्कृति को दर्शाया गया है।
- चम्बल रिवर फ्रंट में एलईडी गार्डन देश का पहला अनोखा गार्डन है।
- इसके अलावा कोटा चम्बल रिवर फ्रंट में बनें साहित्यिक घाट पर पुस्तक व प्रसिद्ध लेखकों की प्रतिमाएं है जहां साहित्यिक चर्चा कर सकते हैं।
- कोटा चम्बल रिवर फ्रंट में एक घाट पर शीश महल बनाया गया है, जो कि पूरा कांच से बनाया गया है।
- कोटा चम्बल रिवर फ्रंट में एक ऊंची मीनार भी बनाई गई है।
कोटा शिक्षा नगरी के साथ -साथ अब धीरे – धीरे लोगों के लिए पर्यटन स्थल भी बनने लगा है। Kota Chambal River Front भी अब पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करेगा।
कोटा चम्बल रिवर फ्रंट की अन्य खासियत
चम्बल रिवर फ्रंट कोटा (Chambal River Front Kota) में 22 घाट बनाए गए हैं। इसके अलावा एक ऐसे अदृश्य योगी, जिन्हें सामने से देखेंगे तो गायब हो जाएंगे। कोटा चम्बल रिवर फ्रंट में बुलंद दरवाजे से भी ऊंचा दरवाजा बनाया गया है।
Chambal River Front Kota में एक अस्सी फीट ऊंचा मुकुट महल है, जिसके अंदर संग्रहालय बनाया गया है। एक विश्व के सपने को साकार करने के लिए विश्व मैत्री घाट तैयार किया गया।