मेड़ता मंडी भाव 2023: जीरा भाव 61 हजार पार, यहाँ देखें Live बोली, भारी मात्रा में जीन्स आवक के कारण 13 अप्रैल को अवकाश

Read Time: 5 minutes
Merta Mandi Bhav Today | Merta Mandi Bhav 2023 | Merta Mandi Jeera Bhav Aaj Ka | मेड़ता मंडी भाव टुडे | मेड़ता मंडी भाव आज का | मेड़ता मंडी जीरा का भाव | मेड़ता मंडी जीरा भाव आज का | Merta City Anaj Mandi | Merta Mandi Bhav
मेड़ता मंडी भाव 2023: जीरा भाव 61 हजार पार, यहाँ देखें Live बोली, भारी मात्रा में जीन्स आवक के कारण 13 अप्रैल को अवकाश; बीते दिनों जीरा के भावों में भारी उछाल देखने को मिला है और बुधवार 12 अप्रैल 2023 को लगी बोली में जीरा का भाव 61000 पार कर गया जो कि देश के इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा जीरा का भाव है।
हमने मेड़ता मंडी भाव आज का की पिछली पोस्ट में बताया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में जीरा की मांग अत्यधिक होने के कारण जीरा का भाव आसमान छू रहे हैं और अभी जीरा के भाव और भी बढ़ सकते हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जीरा की मांग इसी तरह बनी रहती है तो जीरा के भाव और भी ज्यादा बढ़ने के आसार है।
Merta Mandi Bhav 12 April 2023
Merta Mandi Bhav 12 April 2023

मेड़ता मंडी भाव 2023 – Merta Mandi Bhav

जीरा के भाव में आकस्मिक तेजी के कारण आज नागौर जिले की सुप्रसिद्ध अनाज मंडी मेड़ता कृषि उपज मंडी में मसाला फसल जीरा, इसुबगोल, व सिन्धी सुवा की आवक में तेजी बताई जा रही है। आवक में तेजी का कारण जीरा का भाव व इसबगोल का भाव में अचानक हुई वृद्धि है।
यहाँ नीचे देखिए आज के मेड़ता मंडी जीरा का भाव, इसबगोल, सुआ, ग्वार, सौंफ, रायड़ा, तारामीरा, असालिया कपास, चना, मूंग आदि के भाव क्या है –

Merta Mandi Bhav 12 April 2023

  • मूंग ₹6700 से ₹8800
  • चना ₹4400 से ₹4641
  • सुवा 12500 से ₹14500
  • सौंफ ₹13000 से ₹19100
  • जीरा ₹29000से ₹61351
  • ग्वार ₹4800 से ₹5335
  • रायड़ा ₹4800 से ₹5137
  • तारामीरा ₹5000 से ₹5400
  • ईसबगोल ₹20000 से ₹25926
  • असालिया ₹7300 से ₹8200
  • कपास ₹8500 से ₹9000
  • मूंगफली ₹4600 से ₹5940
  • पीली सरसों ₹5200 से ₹5600
  • बाजरी ₹2450 से ₹2450
मेड़ता मंडी जीरा का भाव : ₹29000 से ₹61351
 
Merta Mandi Bhav 12-04-2023
Merta Mandi Bhav 2023

Merta Mandi Jeera Bhav मेड़ता मंडी जीरा का भाव ₹61351

शुक्रवार देर रात मेड़ता मंडी में जीरा का भाव ₹41000 रुपये प्रति क्विंटल था जो कि सोमवार को लगी बोली में जीरा का भाव ₹50000 पार कर गया था। लेकिन मेड़ता मंडी भाव 12 अप्रैल 2023 को जीरा का भाव 61351 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया।

मेड़ता मंडी जीरा भाव आज का, फिर से तोड़ा रिकॉर्ड

दो दिन पहले जीरा का भाव ने मेड़ता मंडी में 50000 रुपये प्रति क्विंटल बिकवाली होकर रिकॉर्ड तोड़ा था क्योंकि यह जीरा का भाव देश में अब तक का सर्वाधिक भाव था। लेकिन बुधवार 12 अप्रैल 2023 को मेड़ता मंडी में जीरा का भाव ने 61351 रुपये प्रति क्विंटल बिककर फिर से नया रिकॉर्ड बनाया।
दरअसल इस बार सीरिया, ईरान, अफगानिस्तान व तुर्की देशों में बारिश के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। भारत ही अकेला ऐसा देश है जो इन देशों को जीरा की सप्लाई करता है। इसलिए जीरा का भाव इस बार आसमान छू रहा है और किसानों के लिए जीरा सोना बनकर उभरा है। विशेषज्ञों का मानना है कि जीरा की डिमांड ज्यादा है इसलिए भाव ओर भी बढ़ सकते हैं। हालांकि थोड़ा बहुत उतार – चढ़ाव देखने को मिल सकता है लेकिन कुछ दिनों तक जीरा के भाव स्थिर रहेंगे।
नीचे आप न्यूज़ कटिंग में मेड़ता मंडी जीरा का भाव देख सकते हैं।
Merta Mandi Jeera Bhav
Credit: Dainik Bhaskar

किसान पतराम का जीरा बिका ₹61351

मेड़ता सिटी के पास ही धनाणा गांव के किसान पतराम चौधरी के जीरा बुधवार को ₹61351 की उच्चतम बोली लगाकर खरीदा गया है। पतराम शुरू से ही जीरे की खेती करते रहे हैं और उन्होंने बताया कि पतराम को इससे पहले अब तक जीरे के 20 हजार से 25 हजार तक ही भाव मिले हैं।
किसान पतराम ने इस साल 5 बीघा जमीन में जीरा की बुवाई की थी जिसमें लगभग 5 क्विंटल जीरे का उत्पादन हुआ। अच्छी बात यह रही कि पतराम चौधरी का जीरा मौसम के अनुकूल अच्छा हुआ। पतराम चौधरी अपना जीरा लेकर मेड़ता मंडी पहुँचे जहाँ उच्चतम बोली 61 हजार 351 रुपए में जीरा बिका।
इस तरह किसान को इस बार जीरे से तीन लाख से अधिक रुपयों की आय हुई है। किसान बताते हैं कि उन्होंने 5 बीघा में जीरे की खेती के लिए केवल 30 हजार रुपये खर्च किये हैं।

10 अप्रैल 2023 को किसान नोपराम का जीरा 50151 रुपये प्रति क्विंटल बिका

हरियाढाणा के किसान नोपराम का जीरा सोमवार की मंडी बोली में 51151 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदा गया। किसान नोपराम ने बताया कि जीरे की खेती करना बहुत ही मुश्किल काम होता है। रातभर जागकर किसान जीरे की सिंचाई करते हैं। ठंडक बढ़ जाने पर या किसी प्रकार को थोड़ा सा रोग लग जाने पर ही जीरे की पूरी फसल खराब हो जाती है। इसलिए वे सोचते थे कि जीरे की खेती करना बंद कर दें लेकिन फिर भी उन्होंने जीरे की खेती कि और उन्हें मेहनत का फल मिला।

पिछले साल से दोगुना बढ़ा जीरे का भाव

पिछले साल जीरा का भाव 18 से 25 हजार रुपये प्रति क्विंटल रहा था लेकिन इस साल जीरा का भाव उछल कर सीधे दोगुना हो गया है। इस बार जीरा की पैदावार भी कम है और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जीरा की भारी मात्रा में मांग बनी हुई है।
विशेषज्ञ बताते हैं कि आने वाले दिनों में जीरा के भाव में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। अब देखना यह होगा कि क्या जीरा का भाव आगे भी इसी तरह बरकरार रहेगा या फिर और भी नए रिकॉर्ड बनाएगा।
मेड़ता मंडी जीरा भाव की पूरी जानकारी ऊपर सूची में दी गई है। मेड़ता मंडी आज का भाव क्या रहा अन्य फसलों का भाव भी ऊपर सूची में दिया गया है।

क्या जीरा का भाव अब गिरेगा

मार्केट विशेषज्ञों के अनुसार अभी जीरा के भाव में भारी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। जीरा की मांग को देखते हुए जीरा के भाव मामूली गिरावट के साथ स्थिर रहेंगे।
मेड़ता मंडी के जीरा व्यापारी सुमेरचंद जैन का कहना है कि आगामी दिनों में भी जीरे के भाव स्थिर बने रहेंगे। हालांकि मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है लेकिन बड़ी गिरावट देखने को नहीं मिलेगी। आने वाले दिनों में जीरा की खेती करने वाले किसानों को जीरा अच्छा फायदा देगा।
दूसरी ओर एक्सपर्ट मुकेश प्रजापत ने बताया कि ओस साल जीरा का उत्पादन कम होने के कारण व ओल्ड बैलेंस में कमी के कारण आगामी दिनों में जीरा का भाव तेज ही रहेंगे। जीरा का एक्सपोर्ट अच्छा है इसलिए जीरा के भाव में कमी नहीं होगी।

मेड़ता मंडी भाव 12 अप्रैल 2023: इसबगोल

आज मेड़ता मंडी भाव 12-04-2023 को इसबगोल के भाव भी अच्छे रहे। आज इसबगोल का भाव मेड़ता मंडी में ₹20000 से ₹25926 प्रति क्विंटल रहा।

मेड़ता मंडी भाव 2023: निष्कर्ष

किसान भाइयों आज इस पोस्ट में मेड़ता मंडी भाव 2023 (Merta mandi bhav 2023) की जानकारी दी गई है। इसके अलावा यहाँ मेड़ता मंडी जीरा भाव आज का की भी जानकारी दी गई है।
यहाँ रोजाना मंडी भाव अपडेट किये जाते हैं इसलिए आप रोजाना मंडी भाव की जानकारी पाने के लिए kotamandibhav.in पर आ सकते हैं। कृपया इस जानकारी को अपने अन्य किसान साथियों के साथ भी शेयर करें ताकि उन्हें भी मेड़ता मंडी भाव आज का की जानकारी मिल सके।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment