Organic Farming: राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती को बढ़ावा देने और किसानों का जैविक खेती (Organic Farming) की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए जैविक खेती प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की गई है। पिछले कुछ सालों से देश में जैविक उत्पादों की डिमांड में वृद्धि हुई है। इसी को देखते हुए सरकार ने ये फैसला लिया है।
केंद्र व राज्य सरकार द्वारा जैविक खेती के प्रोत्साहन के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। केंद्र व राज्य सरकार Organic Farming द्वारा रसायन मुक्त खेती करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी सम्बंध में बिहार राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए जैविक खेती के लिए किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है।
इसके तहत बिहार राज्य के किसानों को जैविक खेती (Organic Farming) करने के लिए जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत 6500 रुपये प्रति एकड़ आर्थिक मदद देने का प्रावधान किया गया है।
![]() |
Organic Farming जैविक खेती |
क्या होती है जैविक खेती जानिए
आपको बता दें कि वर्तमान में खेती करने के लिए विभिन्न प्रकार के रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जा रहा है जैसी कि रासायनिक खाद, कीटनाशक आदि। लेकिन जैविक खेती (Organic Farming) में रसायनों का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। जैविक खेती में ऑर्गेनिक खाद, ऑर्गेनिक कीटनाशक, ऑर्गेनिक तरीके से बनाये गए पदार्थों का इस्तेमाल होता है।
जैविक खेती में गोबर के खाद, कंपोस्ट, केंचुआ खाद (वर्मी कंपोस्ट) का इस्तेमाल किया जाता है व इसके अलावा फसलों से निकले बाकी हिस्से को सड़ाकर बनाई गई खाद का इस्तेमाल होता है। यह तरीका पूरी तरह से ऑर्गेनिक होता है और इसमें रासायनिक कीटनाशक व अन्य दवाइयों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया जाता।
सरकार देगी 6500 रुपये प्रति एकड़
देश में बढ़ती जैविक उत्पादों की मांग व कृषि में सुधार हेतु बिहार राज्य की सरकार ने किसानों की आर्थिक सहायता के लिए प्रति एकड़ 6500 रुपये देने का एलान किया है। इससे किसान जैविक खेती (Organic Farming) करने के लिये प्रोत्साहित होगा।
इसके संबंध में बिहार कृषि विभाग द्वारा ट्वीट कर जानकारी दी गई कि जैविक खेती प्रोत्साहन योजना के तहत 6500 रुपये प्रति एकड़ देने का प्रावधान किया गया है। ट्वीट के स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं –
जानकारी के अनुसार बता दें कि कृषि विभाग द्वारा जैविक खेती के संबंध में वर्ष 2022-23 में 25.50 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है जो किसानों की आर्थिक सहायता के लिए इस्तेमाल होगा। जैविक खेती करने वाले किसानों को 2.5 एकड़ तक इस योजना का लाभ दिया जायेगा।
राज्य सरकार ने इस योजना की अधिक जानकारी पाने के लिए किसान कॉल सेंटर व टॉल फ्री नंबर 1800-180-1551 जारी किए हैं। किसान इस नंबर पर कॉल करके जैविक खेती प्रोत्साहन योजना की सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
जैविक खेती के लाभ – Benefits of Organic Farming
जैविक खेती करने से जमीन की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि होती है। Organic Farming से खेत की उर्वरता व फसल उत्पादन में वृद्धि होती है। इसके अलावा इससे प्राप्त फसल रसायनों से मुक्त होती है जो कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होती है। इसके अलावा जानकारी के मुताबिक सिंचाई समय के अंतराल में भी बढ़ोतरी देखी जाती है।
अधिक रसायनों के उपयोग से जमीन की उर्वरता कम हो जाती है फलस्वरूप जमीन की पैदावार घटने लगती है। वापस से जमीन की उर्वरक क्षमता बढ़ाने के लिए किसानों को ओर अधिक उर्वरक की आवश्यकता पड़ती है जिससे लागत भी बढ़ जाती है।
इसलिए अगर जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाए और जैविक खेती (Organic Farming) की जाए तो जमीन की उर्वरता बनी रहती है व फसल भी ज्यादा निकलती है। इसके अलावा किसानों को बार बार सिंचाई की आवश्यकता भी नहीं पड़ती।
कैसे करें जैविक खेती
जैविक खेती करने के लिए किसानों को जैविक खाद, जैविक कीटनाशक का उपयोग करना होगा। किसानों को रासायनिक उर्वरक के स्थान पर जैविक खाद जैसे कि – गोबर का खाद, फसल के बचे हिस्से को सड़ाने से बना खाद, केंचुआ खाद (वर्मी कम्पोस्ट) आदि का इस्तेमाल करना होगा।
सरकार द्वारा भी जैविक खेती के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है तो इसका लाभ भी जरूर लें।
निष्कर्ष: यहाँ हमने जैविक खेती: किसानों को प्रति एकड़ 6500 रुपये देगी सरकार, जानें क्या है जैविक खेती और कैसे करें, की जानकारी दी है।
किसानों से जुड़ी अन्य योजनाओं व सूचनाओं व मंडी भाव जानने के लिए हमारी वेबसाइट kotamandibhav.in पर विजिट करते रहें।