Sonalika Tiger Electric Tractor: सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च, चलेगा बिना डीज़ल, सिर्फ इतने रुपए में बनाये अपना

Read Time: 3 minutes
Sonalika Tiger Electric Tractor सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च, चलेगा बिना डीज़ल, सिर्फ इतने रुपए में बनाये अपना: दुनिया में प्रत्येक वाहन का इलेक्ट्रिक वर्जन आ रहा है। इसी संबंध में सोनालिका ट्रैक्टर कंपनी ने किसानों के लिए भी अपना इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लांच किया है। सोनालिका ने इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर (Electric Tractor) का नाम सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर रखा है।
भविष्य में इलेक्ट्रिक साधनों को एक उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है और इसी तर्ज पर अब इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को लांच किया गया है। इस सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत कंपनी ने 6.40 लाख रुपए तय की है। आइए जानते हैं Sonalika Tiger Electric Tractor के बारे में पूरी जानकारी।
Sonalika Tiger Electric Tractor: सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लॉन्च

Sonalika Tiger Electric Tractor सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर

यदि आप इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लेने जा रहे हैं तो सोनालिका द्वारा लॉन्च किये गए नए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के बारे में जानें। यह ट्रैक्टर बाइक व कार की तरह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। यह ट्रैक्टर पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल होने के साथ – साथ किफायती भी है। किसानों के लिए यह ट्रैक्टर बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
कई कंपनियों ने अब इलेक्ट्रिक बाइक व कार के साथ – साथ इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर भी बनाना शुरू कर दिए हैं। भारत में इन Electric Tractors की कीमत 5 लाख रुपए से शुरू हो जाती है।

सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की खासियत

सोनालिका द्वारा लॉन्च किया गया इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर प्रदूषण मुक्त व पर्यावरण अनुकूल है। यह ट्रैक्टर बिना डीज़ल के लाइट से चलेगा। सोनालिका के इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में 6 फारवर्ड गियर जबकि 2 रिवर्स गियर हैं। इसके आगे के टायर की साइज 5 12 है जबकि पीछे के टायर की साइज 8 18 है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में शक्तिशाली सिलेंडर और 11 एचपी इंजन है।

ये है सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर के शानदार फीचर्स

  1. सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर (Sonalika Electric Tractor) जीरो (0) सिलेंडर और 11HP के साथ मिलता है।
  2. सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में बैटरी की क्षमता 250/270/350 तक दी गई है।
  3. इस Electric Tractor की अधिकतम स्पीड 24.93Kmph है और पीछे की तरफ इसकी अधिकतम स्पीड 2.12 Kmph तक है।
  4. सोनालिका के इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर (Electric Tractor) में तेल में डूबे हुए ब्रेक और पावरफुल स्टीयरिंग मिलता है।
  5. सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की RPM क्षमता 540/750 तक है।
  6. इस ट्रैक्टर का कुल वजन 820KG मापा गया है।
  7. यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 500 किग्रा तक का भार आसानी से उठा सकता है।
  8. कंपनी ने इस ट्रैक्टर में 3 प्लाइंट लिकेंज में 2 लीवर पीसीडीसी दी गई है साथ ही इसमें Wheel Drive 2WD है।
  9. सोनालिका के इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में किसानों की सुविधा के लिए शानदार चौतरफा ब्रांडेड सीट दी गई है।
  10. यह ट्रैक्टर आवाज नहीं करता है।
  11. सोनालिका के इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से हीट (गर्मी) नहीं निकलती है इसलिए किसानों के लिए यह और भी आरामदायक है।
आने वाले दिनों में किसानों के लिए इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बहुत फायदेमंद रहने वाले हैं। यह ट्रैक्टर डीज़ल से नहीं चलता है और आवाज भी नहीं करता है जिस कारण यह पर्यावरण अनुकूल भी है।

मिलेगी 5000 घण्टे (5 साल) की वारंटी

आपको बता दें कि अगर आप सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर (Sonalika Electric Tractor) खरीदते हैं तो इसके साथ आपको 5000 घण्टे यानी की 5 साल की वारंटी मिलती है।

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर ( Electric Tractor) की कीमत 6 लाख रुपए से शुरू होती है। बताया जा रहा है कि यह ट्रैक्टर किसानों के लिए बहुत ही किफायती व आरामदायक है। सोनालिका कंपनी इस ट्रेक्टर के साथ फ़ास्ट चार्जिंग प्रोवाइड करती है जिससे इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर (Electric Tractor) को केवल 4 घण्टे में चार्ज किया जा सकता है और एक बार चार्ज करने के बाद 8 घण्टे तक काम लिया जा सकता है।

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर से संबंधित महत्त्वपूर्ण सवाल

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर में एचपी कितनी है?

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 11 एचपी के साथ आता है।

सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत क्या है?

सोनालिका इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की कीमत 6.40 लाख रुपये से 6.72 लाख रुपये है।

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक का पीटीओ एचपी कितना है?

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का पीटीओ एचपी 9.46 है।

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक का व्हीलबेस क्या है?

सोनालिका टाइगर इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर का व्हीलबेस 1420 एमएम है।

सोनालिका का सबसे महंगा ट्रैक्टर कौन सा है?

सोनालिका का सबसे महंगा ट्रैक्टर सोनालिका वर्ल्ड ट्रैक 90 4WD Tractor है। इसकी कीमत 13.80 लाख रुपए से 16.80 लाख रुपए है।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment